ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-1379007159812977"

सोमवार, 30 जून 2025

'संस्कार और संकल्प' पुस्तक लोकार्पण

पुस्तक लोकार्पण
29 जून अपराह्न 3बजे से नई पनवेल के स्वयंभू गणपति बालाजी मंदिर के प्रांगण में श्री श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक सेवा ट्रस्ट और 'विविध भारतीय भाषा संस्कृति संगम' संयुक्त तत्वावधान में साहित्य सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। रथयात्रा के आयोजक आ जादुमणि चक्र जी, संस्था का अध्यक्ष लता तेजेस्वर 'रेणुका' जी, श्री तेजेस्वर जी, आ सेवासदन प्रसाद जी और विशिष्ट अतिथि चंद्रिका व्यास जी के द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद कालीन के पल्लवी जी ने सरस्वती वंदना किया। सम्मेलन के प्रथम सत्र में लता तेजेस्वर 'रेणुका' जी की 11वीं पुस्तक, लघुकथा संग्रह 'संस्कार एबं संकल्प' का लोकार्पण सब के समक्ष हुआ। मुख्य अतिथि सेवासदन प्रसाद जी ने पुस्तक पर व्यक्तव्य दिया। श्री जगन्नाथ ट्रस्ट के आयोजकों ने मंच पर स्थित अतिथियों का सम्मान किया।   
द्वितीय सत्र में उपस्थित कवि कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का काव्यपाठ किया। कवि शायर और बहुमुखी प्रतिभावान अश्विन उम्मीद जी के संचालन में कार्यक्रम बहुत शानदार रहा। कुल 20 रचनाकारों को अपनी रचनाओं को पढ़ने का अवसर मिला। 
विविध भारतीय भाषा संस्कृति संगम की ओर से श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक सेवा ट्रस्ट का हार्दिक आभार।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें