ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-1379007159812977"

रविवार, 8 मई 2022

काव्यसम्मेलन - 15

*विविध भारतीय भाषा संस्कृति संगम* द्वारा, शनिवार तारीख 7 May 2022 शाम को  ठीक   4 बजे संस्था की अध्यक्षा लता तेजेश्वर रेणुका जी ने ऑनलाइन काव्य सम्मेलन आयोजन किया। स्वतंत्रता के 73साल और अमृतमहोत्सव के साथ ही रविन्द्र नाथ टैगोर जी के जयंती के शुभ अवसर पर उन्हीं की याद में विविध भारतीय भाषा संस्कृति संगम की ओर से काव्यसम्मेलन रखा गया। 
Dr मंजुला पांडेय जी के सरस्वती वंदना कार्यक्रम का शुरुआत हुई। श्रीमान राधाकृष्ण चाडा जी ने तेलुगु भाषा के उत्पत्ति और भाषा की महत्ता पर विस्तार से व्यक्तव्य दिया। डॉ संजीव कुमारजी ने कार्यक्रम का अध्यक्षता करते अपनी कविताएँ पढ़ी और जम्मू से सूश्री क्षमा कौल मुख्य अतिथि रहे। लता जी ने संस्था के अब तक के खास कार्यक्रमों पर एक नज़र डालते हुए काव्यों की माला गूँथने यानी कार्यक्रम शुरू करने का इशारा किया। जिसका संचालन अश्विन उम्मीद जी और डॉ मीना गुप्ता जी ने दो सत्रों में कार्यक्रम का संचालन किया।
 देश के विभिन्न प्रांतों से अनीता रवि, उषा साहू, हीना मोदी, लक्ष्मी प्रिया ओझा, वेंकटलक्ष्मी गायत्री, अरुंधति महान्ति, रीता दास राम, लता तेजेश्वर रेणुका, क्षमा कौल, डॉ अनु मेहता, साधना कृष्ण, पारमिता षड़ंगी, L चिरंजीव Rao, सरोजा मेटि लोडाय आदि ने अपनी मातृभाषा में स्वरचित कविताएँ पढ़ीं।  पारमिता षडंगी जी ने आभार व्यक्त करने के बाद लता जी ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।